फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Displeased with the gift, parents attacked the child's guardians.

Delhi NCR News: तोहफा पसंद नहीं आया तो मां-बाप ने बच्ची के अभिभावकों पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके की वारदात, बच्ची से भी बदसलूकी के आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बर्थडे गिफ्ट को लेकर विवाद हो गया। दरसअल दंपती की 13 साल की बेटी जोया ने अपनी सहेली को उसके जन्मदिन पर एक गिफ्ट दिया। तोहफा उसके माता-पिता और दादा-दादी को पसंद नहीं आया। आरोप है कि सहेली की मां और किन्नर चाचा ने जोया की मां नाजिया (33) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
वहीं सहेली के दादा और पिता ने जोया के पिता मोहम्मद नियाज (38) पर हमले किए। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ितों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल 31 जुलाई को जोया का जन्मदिन था। इस अवसर पर उसकी सहेली ने एक गिफ्ट संदेश लिखकर दिया। कुछ दिनों बाद उसकी सहेली का भी जन्मदिन आया तो उसे भी जोया ने गिफ्ट दिया। यह गिफ्ट सहेली के माता-पिता व दादा-दादी को रास नहीं आया। आरोप है कि सहेली की मां और दादा ने जोया के साथ रास्ते में बदसलूकी की। यह बात नाजिया को पता चली तो वह बेटी को अगले दिन लेकर सहेली के घर पहुंची और शिकायत की। इस बात पर सहेली का परिवार उसके साथ बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ ही देर बाद सहेली की मां और किन्नर चाचा नाजिया के घर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed