{"_id":"583b01624f1c1b5b2908820c","slug":"villagers-cudwaa-63-and-its-progeny","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने छुड़वाए 63 गोवंश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने छुड़वाए 63 गोवंश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
छुड़वाए 63 गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुशर्रफपुर झंडा में ग्रामीणों ने पशु तस्करों से 63 गोवंश छुड़ा लिए। ग्रामीणों ने गो-तस्करो को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने हंगामा कर पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने पशु तस्करों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव मुर्शरफपुर झंडा में शनिवार की रात लगभग नौ बजे कुछ गो-तस्कर 100 से अधिक गोवंश लेकर गांव के बीच से गुजर रहे थे। इसी बीच भारी संख्या में गोवंश देखकर ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान दो गो-तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने गोवंशों के साथ चार महिला व दो पुरुष गो-तस्करों को पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि रात लगभग दो बजे सभी आरोपी गोवंश छोड़कर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही रविवार की सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर गोतस्करो से मिलीभगत का आरोप लगाया। इस बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी नोंकझोंक हुई।
साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस पर गो तस्करों से मिलीभगत का आरोप भी लगाया है। उन्होंने आसपास के कई गांवों में गोकशी के बारे में पुलिस को जानकारी दी। काफी देर बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया।
पुलिस ने 63 गाय को बरामद कर पशु तस्करो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कुछ गायों को ग्रामीणों ने अपने पास रख लिया। थानाध्यक्ष शावेज खान ने बताया कि तस्करो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किसी भी प्रकार के आरोप निराधार हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।