Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two dead, 13 injured in road accidents

Raebareli News: सड़क हादसों में दो की मौत, 13 घायल

Wed, 11 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 11 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two dead, 13 injured in road accidents
रायबरेली। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गुरुबख्शगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मद्दूपुर निवासी कुलदीप (26) पत्नी शांति देवी (24) के साथ बीती चार नवंबर को बाइक से ससुराल गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पूरे बैजू गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


रायबरेली-लालगंज हाईवे पर किलौली के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शांति गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान शांति ने भी दम तोड़ दिया। शांति के पिता रामकुमार ने बताया कि एक वर्ष पहले ही उन्होंने बेटी की शादी की थी। हादसे ने उनकी बेटी और दामाद दोनों को छीन लिया। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक, पेराताल मजरे पृथ्वीपुर गांव निवासी रामकिशुन का पांच वर्षीय बेटा संकेत सोमवार को गांव के पास स्थित चक्की के निकट खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में संकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बगहा गांव निवासी शितरुलनिशा अपने बेटे अयान खान और पांच वर्षीय पोते मोमनीन के साथ मंगलवार दोपहर एक निमंत्रण में जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार एसयूवी ने तीनों को टक्कर मार दी। इस बीच सामने से आ रहे बाइक सवार रायबरेली निवासी पंकज और सुशील अवस्थी भी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल शितरुलनिशा और मासूम मोमनीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, अलग-अलग सड़क हादसों में राघवपुर निवासी अजीत कुमार और उनके पुत्र प्रांशु घायल हो गए। वहीं, पूरे औसेरी निवासी फल विक्रेता करन भी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक, सवैया धनी रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम एक कार ने ई-रिक्शा और क्रॉसिंग के बूम में टक्कर मार दी।

कार ऊंचाहार से डलमऊ की ओर जा रही थी। टक्कर से क्रॉसिंग का बूम टूट गया। हादसे में ई रिक्शा चालक मकवापुर निवासी विपिन पांडेय, गुलरिहा गांव की एक किशोरी और बाइक सवार पूरे लाला निवासी अमन पटेल घायल हो गए। अमन और विपिन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।


लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, लालूमऊ गांव निवासी दिनेश कुमार परिवार के ही जितेंद्र कुमार के साथ बाइक से खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रैक्टर में लगे हैरो से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed