{"_id":"6af36ce9765724de8d0b93d0","slug":"woman-dies-during-delivery-family-members-create-ruckus-hospital-sealed-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-160318-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल सील
विज्ञापन
शारदा हॉस्पिटल बनकटा पर लगा ताला। संवाद
रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार गोसाई स्थित शारदा हॉस्पिटल में सोमवार की रात प्रसव के दौरान मनीता पासवान (27) की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दो घंटे तक जमकर हंगामा किया।
रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव निवासी मनीता को प्रसव पीड़ा हुई थी। उन्हें बनकटा बाजार गोसाई स्थित शारदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सोमवार की रात प्रसव के दौरान मनीता की हालत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण मनीता पासवान की जान गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
नवजात बच्चे को उपचार के बाद घर लाया गया। लोगों ने घटना की जानकारी सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम को तत्काल मौके पर भेजा। टीम को मौके पर कोई भी मौजूद नहीं मिला, जिसके कारण अस्पताल को सील कर दिया गया।
प्रभारी सीएमओ डॉ. अजीज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार की रात ही अस्पताल को सील करा दिया गया है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन--
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसने परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सुनील कुमार दुबे, थाना प्रभारी, रौनापार।

वर्जन