फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Vehicle collision killed bike riders.

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 27 Oct 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 27 Oct 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collision killed bike riders.
बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला

एनएच-24 पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे नर्सिंग होम पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य हादसों में दंपति सहित 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें से तीन की हालत गंभीर है। इन्हें हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है। गाजियाबाद के विजयनगर निवासी गुड्डू (30) पुत्र शब्बीर खां बुधवार देर रात बाइक से अमरोहा जा रहा था।
विज्ञापन


सिंभावली में नेशनल हाईवे पर शुगर मिल के ट्रक यार्ड के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे स्थानीय नर्सिंग होम ले गई। वहां से उसे हापुड़ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे वैट मोड़ के सामने हुई। वहां सरूरपुर गांव से सब्जी लादकर हापुड़ मंडी को जा रहे ऑटो को हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पीछे से आ रही मिनी ट्रक भी ऑटो से भिड़ गई।

घटना में ऑटो चालक शेरमुहम्मद फुलड़ी, सब्जी व्यापारी नौशाद, यामीन सरूरपुर, मोहसिन वैट और मैजिक चालक प्रदीप घायल हो गए। तीसरी घटना गढ़ के स्याना चौपला पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास हुई।

यहां नीचे से निकल रही कार को हाईवे पर डग्गामार बस ने साइड मार दी। इससे कार चालक भूरेसिंह, उनकी पत्नी रश्मि और भतीजी सुमन निवासी जहांगीराबाद घायल हो गईं। चौथी घटना गांव अल्लाबख्शपुर के सामने स्पीड ब्रेकर पर हुई।

यहां बेलगाम कैंटर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार निशांत गर्ग और उसका ममेरा भाई संदीप (मुरादाबाद) घायल हो गए। पांचवीं घटना सिंभावली क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में हुई।

यहां जंगल से लौट रहे जोगेंद्र सिंह को पड़ोसी गांव औरंगाबाद के एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने नौशाद, निशांत और संदीप को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।


वहीं सिंभावली ब्लॉक के गांवों में समाचार पत्र वितरित करने वाले दिलावर सिंह निवासी माधापुर को बृहस्पतिवार सुबह कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed