{"_id":"59395ec84f1c1b51039c807c","slug":"uncontrolled-car-in-police-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को रौंद पुलिस चौकी में घुसी अनियंत्रित कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों को रौंद पुलिस चौकी में घुसी अनियंत्रित कार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल चल रहे दो युवकों को रौंदती हुई पुलिस चौकी में जा घुसी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह मेरठ के खजूरी गांव निवासी अभिषेक त्यागी अपनी बीमार पत्नी को चिकित्सक को दिखाने के लिए कार से हापुड़ आ रहा था। मेरठ रोड साइलो प्रथम चौकी के पास एक रोडवेज बस द्वारा ट्रक को गलत तरीके से ओवरटेक करने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
कार सड़क किनारे पैदल जा रहे दो युवकों को टक्कर मारती हुई पुलिस चौकी की चारदीवारी के अंदर जा घुसी। दोनों घायल युवक सतबीर व दिनेश संभल के रहने वाले हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दोनों युवक यहां रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और सर्वोदय कालोनी स्थित अपने मकान पर जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
हालांकि बाद में चालक को छोड़ दिया गया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। अगर घायलों की ओर से कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।