{"_id":"576180a24f1c1b4a2511c5f1","slug":"uncontrollable-vehicle-killed-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 15 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। परिजनों ने शिनाख्त करने के बाद बिना कार्रवाई के शव अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह बीबीनगर की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक को गांव बनखंडा के पास तेज रफ्तार से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृत युवक बीबीनगर के गांव चिवड़ा का रहने वाला था।
विज्ञापन
परिजनों ने अस्पताल से बिना पुलिस कार्रवाई के शव अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। उधर, इलाकाई लोगों का कहना है कि गांव बनखंडा के पास वाहन फर्राटा भरते हुए निकलते हैं। इसके चलते आए दिन यहां कोई न कोई सड़क हादसा होता रहता है।
हादसों पर काबू के लिए इस मार्ग पर गतिअवरोधक बनना जरूरी है। जल्द ही यहां के लोग प्रशासन के बड़े अफसरों से मिलकर इस बाबत मांग करेंगे।