{"_id":"985866dd49b13ad9a36ec836229d26d2","slug":"unconscious-soldier-accused-of-poisoning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही बेहोश, ससुरालियों पर जहर देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही बेहोश, ससुरालियों पर जहर देने का आरोप
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी में पत्नी को लेने आया एक सिपाही संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिपाही के परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनों ने सिपाही को जहरीला पदार्थ दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी मोनू पुत्र महेश सिपाही है। वह वर्तमान में फैजाबाद में तैनात है। रविवार रात करीब नौ बजे वह छुट्टी लेकर हापुड़ आया था। उसका विवाह लज्जापुरी निवासी एक युवती के साथ हुआ है।
परिजनों के अनुसार सोमवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि मोनू की ससुराल में तबियत बिगड़ गई है।
जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हाने देखा कि मोनू के मुंह से झाग निकल रहा था।
परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनों ने मोनू को जहरीला पदार्थ खिला दिया। देर रात तक सिपाही के परिजन कोतवाली में युवती के परिजनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े थे। एसएचओ राजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।