{"_id":"58387fd24f1c1b462413d7d3","slug":"truck-hit-bike-rider-shot-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बदरखा के पास हाईवे पर चढ़ने के लिए रॉग साइड जा रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल युवक को डाक्टरों ने मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दौताई गांव निवासी असलम (30) पुत्र आसमोहम्मद एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह बाइक से गांव निवासी एतकाद पुत्र मुन्ने के साथ सिंभावली से घर लौट रहा था। गांव बदरखा के सामने रॉग साइड आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस दोनों को गढ़-चौपला के एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने असलम को मृत घोषित कर दिया जबकि एतकाद की हालत बिगड़ती देख मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, कस्बा चौकी इंचार्ज एके निर्वाल ने बताया कि मृतक के भाई आतिफ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।