{"_id":"57efe65f4f1c1b7927576408","slug":"tractor-trolley-carrying-the-carcass-on-the-side-seemingly-turmoil","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में साइड लगने पर मचा बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में साइड लगने पर मचा बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में साइड लगने से गुुस्साए लोगों ने पथराव कर डग्गामार बस में तोड़फोड़ कर दी, जिससे बस में महिला-बच्चों समेत चार घायल हो गए। गढ़ क्षेत्र के एक गांव में युवक की मौत होने पर शनिवार शाम करीब चार बजे उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ब्रजघाट श्मशान घाट ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
शव ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंची तो हाईवे पर संभल को जा रही एक डग्गामार बस की उसमें साइड लग गई। जिससे शवयात्रा में जा रहे लोगों का गुस्सा भड़क गया, जिन्होंने आनन फानन में बस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
जिससे बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्री बस से उतरकर इधर उधर छिपने की कवायद करने लगे। जिससे भगदड़ में राखी, उसका बेटा मनु, वेदपाल और राजेश निवासी संभल घायल हो गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दोनों पक्षों में समझौता होने पर मामला किसी भी कार्रवाई के बिना निपट गया है। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि बस पर पथराव की घटना संज्ञान में नहीं है।