फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tighten the screws usurer.

साथी ने दांव दिया, सूदखोर ने कसा शिकंजा

Fri, 01 Jul 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 01 Jul 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
Tighten the screws usurer.
सुसाइड - फोटो : bureau

श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज के चौकीदार सत्यप्रकाश के पास से मिले सुसाइड नोट में सूदखोर की वजह से आत्महत्या की बात साफ हो गई है। सुसाइड नोट में परिवार वालों को अंतिम नमस्कार के साथ कालेज के साथियों के लिए लिखा है कि ‘हम छोड़ चले इस कालेज को याद आए कभी तो मत रोना।’

विज्ञापन


सुसाइड नोट में किसी भी व्यक्ति से रंजिश का जिक्र नहीं है। एक व्यक्ति को कुछ समय पहले ब्याज पर 50 हजार रुपये दिलाने का जिक्र है। सफेद कागज पर प्रधानाचार्य को संबोधित इस नोट में लिखा है कि उसने एक व्यक्ति को कुछ समय पहले 50 हजार रुपये उधार दिलाए थे,
विज्ञापन


लेकिन वह व्यक्ति रुपये नहीं दे रहा था। इसके बाद वह सूदखोर का ब्याज चुका रहा था। अब तक वह 15 हजार रुपये ब्याज दे चुका था। सुसाइड नोट में व्यक्ति से रुपये लेने और अपने कुछ मिलने वालों पर करीब 30 हजार रुपये बच्चों को दिलाने का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में घर के भतीजियों व बच्चों को दुलार व अंतिम नमस्कार लिखा है। सत्यप्रकाश ने अपनी पत्नी कमला के लिए लिखा है कि वह उसकी मौत पर ज्यादा न रोए, बच्चों का अच्छी तरह से ख्याल रखे।

इसके अलावा अपनी मौत के बाद बच्चों को नौकरी, पत्नी को पेंशन और उसका अब तक का फंड आदि जल्द परिवार को देने का जिक्र है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि सत्यप्रकाश ने जिस व्यक्ति को रुपये दिलाए थे, उसके बारे में जानकारी की जा रही है।


मालूम हो कि सत्यप्रकाश त्यागी के तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा शांतनु, फिर पुत्री लक्ष्मी और छोटा पुत्र अनिरुद्ध है। बड़े बेटे शांतनु ने जेई का डिप्लोमा किया है। अनिरुद्ध ने हाल में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। बेटी सीपीएमटी की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed