{"_id":"6a8a1444ac7d77c48405640f","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jmu1059-993729-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आटे की बोरियां की आड़ में पशु तस्करी, ग्रामीणों ने ट्रक समेत चालक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आटे की बोरियां की आड़ में पशु तस्करी, ग्रामीणों ने ट्रक समेत चालक दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगरोटा टीसीपी के पास डीजल खत्म होने पर चालक की संदिग्ध हरकतों से खुला राज
- 16 पशु बरामद, एक की मौत; पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक किया जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। नगरोटा टीसीपी के पास ग्रामीणों की सतर्कता से पशु तस्करी नाकाम हो गई। पंजाब से कश्मीर की ओर 16 पशुओं को लेकर जा रहे ट्रक का डीजल खत्म होने के बाद चालक की संदिग्ध गतिविधियों से ग्रामीणों को शक हुआ। ट्रक चालक ने पूछताछ में ट्रक में आटे की बोरियां होने की बात कही।
ग्रामीणों ने जब ट्रक का तिरपाल हटाकर देखा तो अंदर पशु अमानवीय तरीके से बंधे हुए मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत नगरोटा पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी संजीव चिब की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया।
ट्रक से कुल 16 पशु बरामद किए गए, जिनमें एक पशु की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पशुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पशुओं को बिना वैध अनुमति पंजाब से कश्मीर ले जाया जा रहा था। नगरोटा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- 16 पशु बरामद, एक की मौत