फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two youths fleeing after a dispute over money in Gorakhpur were struck by a train news in hindi.

सूझबूझ से बची जान: 'पटरी पर ही पड़े रहो' रुपये के विवाद में भागे दो युवक आए ट्रेन की चपेट में- एक का पंजा कटा

Sun, 23 Aug 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 02:50 AM IST
सार

सूरजकुंड फ्लाईओवर के नीचे शनिवार शाम रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद रेलवे ट्रैक की ओर भागे दो युवक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। गोलू (18) के बाएं पैर का पंजा कट गया, जबकि अयाश (18) के सिर और सीने में गंभीर चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two youths fleeing after a dispute over money in Gorakhpur were struck by a train news in hindi.
सूरजकुंड रेलवे ट्रैक पर जुटी भीड़. घायल युवक का अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सूरजकुंड फ्लाईओवर के नीचे शनिवार शाम रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद रेलवे ट्रैक की ओर भागे दो युवक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। गोलू (18) के बाएं पैर का पंजा कट गया, जबकि अयाश (18) के सिर और सीने में गंभीर चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लाईओवर के नीचे पीपल के पेड़ के पास नदीम, शमशाद अंसारी, अकबर, अयाश और गोलू के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। मामला बढ़ने पर अयाश और गोलू रेलवे लाइन की ओर भागने लगे। शाम करीब छह बजे दोनों ट्रैक पर पहुंचे, तभी ट्रेन आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अयाश दूर जा गिरा, जबकि गोलू पटरी के बीच गिर गया। ट्रेन के पहिए की चपेट में आने से उसका बायां पंजा कट गया। अयाश ने घायल होने के बावजूद गोलू को ट्रेन गुजरने तक पटरी पर ही पड़े रहने के लिए चिल्लाकर कहा।
विज्ञापन

इससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर जीआरपी और तिवारीपुर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, हिरासत में लिए गए तीन युवकों में एक के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं।

जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पांच युवकों के नशे में होने और रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। घायल गोलू का भाई शमशाद अंसारी भी विवाद में शामिल था। वह गोलू को रोकने के लिए उसके पीछे दौड़ा था। इसी दौरान दोनों युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed