{"_id":"57c9995a4f1c1bc9592cbd29","slug":"the-young-men-cast-the-same-robbery-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मारपीट करने वाले युवकों ने ही डाली डकैती!’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मारपीट करने वाले युवकों ने ही डाली डकैती!’
Updated Fri, 02 Sep 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
डाका
- फोटो : demo pic
रामपुर रोड पर बृहस्पतिवार को पशु अवशेष गोदाम पर हुई डकैती के मामले में पुलिस के लाख हाथपांव मारने के बाद भी बदमाशों का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस इसे आपसी मारपीट का मामला बताकर पल्ला झाड़ने में लगी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात रामपुर रोड स्थित गुलजार के पशु अवशेष के गोदाम पर आठ डकैतों ने धावा बोलकर चौकीदार नूरआलम को बंधक बना लिया था। बाद में लाखों रुपये के पशु अवशेष लूटकर ले गए थे। सुबह गुलजार ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस जान बुझकर सुस्ती बरत रही है। पुलिस का कहना है कि सप्ताह पूर्व गुलजार की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। मामला आपसी मारपीट का है। हालांकि, मामले की गहनता से जांच करने का दावा भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र यादव का कहना है कि मामला आपसी मारपीट का है। आशंका है कि मारपीट करने वाले युवकों ने ही लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया हो।