फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The young man body was found.

अमरूद के बाग में लटका मिला युवक का शव

Thu, 23 Jun 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 23 Jun 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
The young man body was found.
शव - फोटो : Demo Pic

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटियाना में बृहस्पतिवार को अमरूद बाग में रखवाली करने वाले युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि गृहकलह से आजिज आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक गांव भटियाना निवासी  अशोक (22) पुत्र तेजवीर गांव में ही अमरूद के बागों की रखवाली करता है।
विज्ञापन


बुधवार रात वह अपने घर से बाग की रखवाली करने के लिए गया था। बृहस्पतिवार की सुबह तक जब अशोक वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी बाग में एक युवक को फांसी पर लटका हुआ देखकर लोगों ने सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने वहां पहुंचकर उसकी शिनाख्त अशोक के रूप में की। पुलिस का मानना है कि युवक ने घरेलू कलह से ऊबकर यह कदम उठाया है।

उधर, एसओ हाफिजपुर संजय यादव का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed