{"_id":"57814add4f1c1b291e7fa7a3","slug":"the-woman-fell-from-the-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने महिला को रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के साथ बहन से मिलने जा रही महिला एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से गिर गई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा शनिवार शाम साइलो प्रथम चौकी के पास हुआ। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार सलाई गांव निवासी फिरोज अपनी मां जमीला (40) और दोस्त मोहम्मद जिशान के साथ बाइक से अजराड़ा गांव में मौसी के घर जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही उनकी बाइक साइलो प्रथम चौकी के पास मिशन स्कूल की ओर मुड़ी जमीला असंतुलित होकर बाइक से नीचे गिर गईं। इसी दौरान हापुड़ की ओर जा रहे एक ट्रक ने पीछे से जमीला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को सरस्वती मेडिकल की मॉर्चरी में भिजवा दिया है।
एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर किया जाएगा।