फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The truck entered the car, killing four people.

ट्रक में घुसी कार, चार लोगों की मौत

Fri, 09 Dec 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 09 Dec 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
The truck entered the car, killing four people.
चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे के चलते हुए दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह निजामपुर बाईपास पर भूसे से भरे ट्रक में एक तेज रफ्तार कार पीछे से टकरा गई। हादसे में सिंभावली से मसूरी जा रहे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक और परिचालक हादसे के बाद मौके से भाग गए।
विज्ञापन


इस दौरान करीब एक घंटे तक तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। वहीं, बाबूगढ़ में हाईवे पर ही एक अन्य हादसे में तेज रफ्तार कार ने होटलकर्मी को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी के मोहल्ला जमाईपुरा निवासी शाहिद (32) पुत्र वासिल अपनी बीमार सास जमीला (70) पत्नी मेंहदी हसन को लेने के लिए सिंभावली के गांव वैठ गए थे। सुबह करीब नौ बजे वह जमीला को साथ लेकर वापस मसूरी जा रहे थे।

कार में शाहिद की पत्नी शाईमीन (28) पुत्री जोया (4) के अलावा रिश्तेदार वसीम (18) पुत्र यामीन, शाईरून (40) पत्नी यामीन व चालक राशिद (18) पुत्र सलीम सवार थे। इसी दौरान कोहरे के चलते निजामपुर बाईपास पर तिराहे के पास आगे जा रहे भूसे से लदे ट्रक में तेज रफ्तार कार टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। शाहिद उसकी बेटी जोया व सास जमीला और चालक राशिद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार से शवों और घायलों को बाहर निकाला।

पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को देवनंदिनी अस्पताल और सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, बाबूगढ़ में हाईवे पर सड़क पार कर रहे बिहार के जिला मधुबनी निवासी होटलकर्मी राजेश (25) को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed