{"_id":"57067a794f1c1b5319c81153","slug":"the-threat-to-kill-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने भतीजे को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज्यमंत्री ने भतीजे को दी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 07 Apr 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली का खंभा बना विवाद का कारण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच रास्ते में लगा बिजली का खंभा राज्यमंत्री नवाब जिया खां और उनके भतीजे जिला पंचायत सदस्य कामिल खान के बीच विवाद का कारण बन गया। कामिल खां ने अपने चाचा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को डीएम से मिलकर मामले में एफआईआद दर्ज कराने और सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ गांव में बिजली का एक खंभा सड़क के बीच में लगा है। इससे राहगीरों को हो रही दिक्कत के चलते जिला पंचायत सदस्य कामिल खान ने खंभे को दूसरी जगह शिफ्ट करवाने के लिए विद्युत निगम से इस्टीमेट तैयार कराकर खुद 2950 रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
करीब एक माह पहले जब विद्युत टीम खंभे को शिफ्ट करने पहुंची थी, तो प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और नेडा चेयरमैन नवाब जिया खां ने विरोध किया था। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार, डीएसपी, एक्सईएन, एसडीओ को भी बैरंग लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
खंभे की शिफ्टिंग को लेकर हो रही इस कवायद से जिला पंचायत सदस्य कामिल खान अपने राज्यमंत्री चाचा के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने डीएम को पत्र देकर कहा कि बिजली के खंभे शिफ्ट कराने के विवाद से राज्यमंत्री नवाब जिया खां बुरी तरह नाराज हैं।
उन्होंने कई ग्रामीणों की मौजूदगी में खुलेआम उन्हें जान से मारने और फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दी है। जिला पंचायत सदस्य ने अपने सुरक्षा और मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग डीएम से की है।
मुझ पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने कामिल खान को कोई धमकी नहीं दी है। यह एक षड़यंत्र हो सकता है। - नवाब जिया खां, राज्यमंत्री एवं नेडा चेयरमैन