फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The tension in the village, Force.

गोयना गांव में तनाव, फोर्स तैनात

Wed, 25 May 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 25 May 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
The tension in the village, Force.
निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर मवेशी के अवशेष फेंकने से आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

मोदीनगर रोड के गांव गोयना में मंगलवार की रात निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर मृत मवेशी के अवशेष फेंकने से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग वहां एकत्र हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर एएसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। इस तरह गांव का माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बच गया। बाद में एसडीएम और तहसीलदार ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव गोयना में एक समुदाय के लोगों का कोई धार्मिक स्थल नहीं है। गांव के एक कोने में खाली पड़े प्लाट में रखे छप्पर को लोग धार्मिक कार्य के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने छप्पर में आग लगा दी। इसके बाद गांव के लोगों ने प्लाट में बिना किसी स्वीकृति के धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू करा दिया। आरोप है कि मंगलवार की रात किसी असामाजिक तत्व ने निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर मृत मवेशी का अवशेष फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की।

सुबह लोगों ने यह देखा तो आक्रोश फैल गया। इस बीच कुछ लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एएसपी व सीओ भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।


साथ ही दोषी लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम अवनीश राय व तहसीलदार दीपक कुमार ने भी मौके का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव का कहना है कि मामले की जांच कर असामाजिक तत्वों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed