{"_id":"5730e6684f1c1b7d0a91a004","slug":"the-teenager-tried-to-rape-at-knifepoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोंक पर किशोरी से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोंक पर किशोरी से रेप की कोशिश
ब्यूरो,अमर उजाला गढ़मुक्तेश्वर
Updated Tue, 10 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ के एक गांव में अधेड़ ने पड़ोसी के घर में घुसकर किशोरी के साथ रेप की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी दीवार फांदकर भाग गया। वारदात के वक्त किशोरी का पिता अपने ससुराल गया था।
विज्ञापन
वहां से लौटने पर किशोरी ने आप बीती बताई। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति पत्नी के साथ अपनी ससुराल गया था। इस दौरान घर में उसके चार छोटे बच्चे और एक 11 वर्षीय बेटी अकेली थी।
विज्ञापन
देर रात पड़ोस में रहने वाला एक अधेड़ दीवार फांदकर घर में घुस आया, जिसने आंगन में सो रही किशोरी को दबोच चाकू की नोंक पर उसके रेप की कोशिश की। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। उसकी चीख सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी दीवार फांदकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
ससुराल से लौटे पिता को किशोरी ने आप बीती बताई। इस पर पीड़ित परिवार ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।