फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The pretext of marrying the girl rape.

शादी का झांसा देकर युवती से रेप

Fri, 19 Aug 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 19 Aug 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
The pretext of marrying the girl rape.
rape victim - फोटो : Demo Pic

गाजियाबाद के लोनी निवासी एक युवती ने सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि वह युवक के कहने पर अपने घर से 50 हजार रुपये, सोने और चांदी के जेवर भी ले आई।

विज्ञापन


14 अगस्त को युवक के घरवालों ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची लोनी निवासी युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात कुछ समय पहले सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। उससे वह शादी करना चाहती थी, लेकिन परिजनों के विरोध के कारण दोनों ने चोरी-छिपे मिलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 31 जुलाई को युवक के कहने पर अपने घर से 50 हजार रुपये, सोने और चांदी के जेवर लेकर युवक के साथ दिल्ली में एक फ्लैट पर आ गई। यहां कई दिन साथ रहने के बाद युवक पीड़िता को अपने गांव ले गया।

जहां उसके परिवार के लोगों ने उसकी शादी से इंकार करते हुए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पीड़िता का आरोप है कि 14 अगस्त को युवक के परिजनों ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया, लेकिन अभी तक न तो उसकी रिपोर्ट लिखी गई और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने सिंभावली पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed