फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The miscreants trains Put up in fire.

शरारती तत्वों ने गाड़ियों में लगाई आग, तनाव

Wed, 23 Mar 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 23 Mar 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
The miscreants trains Put up in fire.
असामाजिक तत्वों ने चार गाड़ियों में आग लगा दी - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी में असामाजिक तत्वों ने चार गाड़ियों में आग लगा दी। कार का टायर फटने की आवाज सुनकर तो लोगों की आंख खुली। उन्होंने समय रहते तीन गाड़ियों पर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन एक कार जलकर राख हो गई। घटना के बाद से मोहल्ले में तनाव है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आवास विकास कालोनी निवासी राशिद, चौधरी मुस्तीजर और सिकंदरगेट निवासी यूनुस ने अपनी सेंट्रो, होंडा सिटी, स्विफ्ट और महेंद्र एसयूवी कार को घर के बाहर खड़ा कर दिया था। रात करीब दो से ढाई बजे के बीच कुछ शरारती तत्वों ने पहले सेंट्रो कार में आग लगा दी।
विज्ञापन


बाद में अन्य गाड़ियों के नीचे भी कबाड़ रखकर आग लगा दी। सेंट्रों के टायर तेज आवाज के साथ फट गए। पड़ोसियों की आंख खुल गई और वह अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने आग पर पानी और मिट्टी डालकर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी। लोगों ने बताया कि शरारती तत्वों ने यह आग लगाई है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed