{"_id":"5717c4ed4f1c1ba7448b498d","slug":"the-fire-burnt-a-huts","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जलीं एक दर्जन झोपड़ियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से जलीं एक दर्जन झोपड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ियों में शार्ट सर्किट से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड पर एक मीट फैक्ट्री के परिसर में मजदूरों की झोपड़ियों में बुधवार शाम करीब पांच बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। एक दर्जन झोपड़ियां जल गई। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
वहां एक बाड़े में दर्जनों मुर्गे भी जलकर मर गए। जानकारी के अनुसार रामपुर रोड स्थित एक मीट फैक्ट्री के परिसर में बंगाल के सैकड़ों परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। बुधवार शाम ये लोग मीट फैक्ट्री में काम कर रहे थे। तभी किसी ने झोपड़ियों से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन
आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। तब तक एक दर्जन झोपड़ी जल चुकी थीं। गनीमत रही कि झोपड़ी के अंदर रखे छोटे सिलेंडरों ने आग नहीं पकड़ी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
मुर्गों से भरा बाड़ा भी जल गया। सीएफओ अनिमेष सिंह का कहना है कि जांच में शार्ट सर्किट आग लगने की बात सामने आ रही है।