{"_id":"6a893de0870d59a2dc057fac","slug":"cisf-jawan-dies-after-being-shot-at-rawatbhata-nuclear-power-station-chittorgarh-news-c-1-1-noi1550-4638162-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: सुसाइड या दुर्घटना? परमाणु बिजलीघर परिसर में CISF जवान की मौत, खुद की सर्विस राइफल से चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: सुसाइड या दुर्घटना? परमाणु बिजलीघर परिसर में CISF जवान की मौत, खुद की सर्विस राइफल से चली गोली
Sat, 22 Aug 2026 03:40 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:40 PM IST
सार
रावतभाटा स्थित राजस्थान परमाणु बिजलीघर की सुरक्षा में तैनात CISF जवान की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। जवान को खुद की सर्विस राइफल से गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परमाणु बिजलीघर में कार्यरत सीआईएसएफ जवान की गोली चलने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के रावतभाटा स्थित राजस्थान परमाणु बिजलीघर परिसर की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान की अपनी ही सर्विस राइफल से गोली चलने के कारण मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब जवान सुबह के समय परमाणु बिजलीघर की तीसरी और चौथी इकाई की रिएक्टर बिल्डिंग के बाहर अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी सुरक्षाकर्मियों ने लहूलुहान अवस्था में जवान कोतुरंत राजस्थान परमाणु बिजलीघर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयपुर में 12 बड़ी मिठाई दुकानों पर छापा, 150 किलो खराब घेवर मिला; प्रोडक्शन यूनिट सील
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, साक्ष्य जुटाए और प्राथमिक जानकारी दर्ज की। जवान के शव को पोस्टमार्टम व आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वर्ष 2025 बैच के भर्ती जवान प्रमिर ने मात्र 6 महीने पहले ही रावतभाटा में अपनी ड्यूटी जॉइन की थी। घटना के वास्तविक कारणों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है।
प्राथमिक जानकारियों के मुताबिक जवान के शरीर पर सीने के पास 2 से 3 राउंड फायरिंग के निशान मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो जाता है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। घटना की जानकारी पश्चिम बंगाल में रह रहे मृतक जवान प्रमिर सरकार के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और अधिक साफ होने की उम्मीद है फिलहाल सुरक्षा एजेंसी और स्थानीय पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई हैं।