फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Katghora jeweller Gautam Dubey held for purchasing gold from women snatching gang active in Korba-Bilaspur,

Korba News: महिला झपटमार गैंग के बाद अब सोना खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार, 67 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद

Sat, 22 Aug 2026 12:54 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 12:54 PM IST
सार

जिले में बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। रतनपुर पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने के आरोप में कटघोरा के एक सोनार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Katghora jeweller Gautam Dubey held for purchasing gold from women snatching gang active in Korba-Bilaspur,
चोरी का सोना सहित सोनार गिरफ्तार

विस्तार

कोरबा जिले में बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। रतनपुर पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने के आरोप में कटघोरा के एक सोनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 67 ग्राम यानी लगभग 7 तोला गलाया हुआ सोना बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम दुबे (35), निवासी मोहलाईनभाठा, कटघोरा, जिला कोरबा के रूप में हुई है। मामला महिला झपटमार गैंग से जुड़ा है, जिसे कुछ दिन पहले कोरबा पुलिस ने एक यात्री बस को रुकवाकर पकड़ा था। आरोप है कि गिरोह की महिलाएं बसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों को निशाना बनाकर सोने की चेन और मंगलसूत्र झपट लेती थीं।
विज्ञापन


रतनपुर पुलिस ने पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की। इसी दौरान कथित तौर पर चोरी के सोने के खरीदार के रूप में गौतम दुबे का नाम सामने आया। पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर गिरोह से करीब 7 तोला चोरी का सोना खरीदने और उसे गलाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 67 ग्राम गला हुआ सोना जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला झपटमार गिरोह की गिरफ्तारी के बाद कोरबा में हुई कथित वारदातों को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्यों पर कोरबा में भी झपटमारी की घटनाओं में शामिल होने का संदेह था। इसके बावजूद आरोपियों से कोरबा की वारदातों के संबंध में पूछताछ नहीं की गई और उन्हें रतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।


अब रतनपुर पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार सोनार ने इससे पहले भी चोरी का सोना खरीदा था या नहीं और इस नेटवर्क में उसके साथ कोई अन्य लोग जुड़े हैं या नहीं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय और प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed