फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Encounter between Rahul Dubey gang members and police in Hazaribagh; two suspects injured.

Ranchi: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के संदिग्धों के बीच मुठभेड़, 2 घायल; एक जंगल में फरार

Sat, 22 Aug 2026 12:24 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 12:24 PM IST
सार

Bihar News: हजारीबाग के गिद्दी थाना क्षेत्र में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के संदिग्ध गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्ध घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। एक अन्य संदिग्ध जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से हथियार, कारतूस, खोखे, मोबाइल और आपत्तिजनक पर्चे बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Encounter between Rahul Dubey gang members and police in Hazaribagh; two suspects injured.
गिरफ्तार किया गया आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हजारीबाग जिले में देर रात पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गैंग के संदिग्ध गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो संदिग्ध अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है। वहीं, एक अन्य संदिग्ध अपराधी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


बड़ी वारदात की फिराक में थे संदिग्ध
पुलिस के अनुसार, गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियारी और ट्रांसपोर्ट रोड के आसपास बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए राहुल दुबे गैंग के कुछ सदस्यों के पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए गिद्दी थाना, उरीमारी ओपी तथा सशस्त्र बल की टीम रवाना हुई। पुराना कांटा घर रोड के आसपास पुलिस ने सघन वाहन जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही बाइक मोड़ी
इसी दौरान करीब 3:50 बजे भुरकुंडा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे। इसी दौरान मोटरसाइकिल गिर गई और तीनों जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, जंगल से संदिग्धों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्ध गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो संदिग्ध गिरफ्तार, तीसरा जंगल में फरार
घायलों की पहचान बादल कुमार और मोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है। वहीं, तीसरा संदिग्ध जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस जंगल और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित बस ने पांच की जान ली, पांच गंभीर; हाइवे किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे, तभी आ गई मौत


मौके से हथियार और कारतूस समेत कई सामान बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार, कारतूस और खोखे, आपत्तिजनक पर्चे, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस बरामद सामान और मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एसडीपीओ के नेतृत्व में चला ऑपरेशन
छापामारी दल का नेतृत्व बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद ने किया। टीम में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव समेत पुलिस के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed