{"_id":"ae3d1f83fd5f83db73675635b8be36ee","slug":"teenager-raped-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखुवा में किशोरी से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिलखुवा में किशोरी से रेप की कोशिश
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 16 Feb 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने युवक से विरोध जताया तो उन्हें पीटकर घायल कर दिया। रही सही कसर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न करके पूरी कर दी।
मंगलवार को पीड़ित की शिकायत पर एएसपी ने एसओ पिलखुवा को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए।
एएसपी को पीड़ित पिता ने मंगलवार को बताया कि वह तीन सालों से गांव में रह रहे हैं। गांव का ही एक युवक कई दिनों से उनकी बड़ी बेटी के साथ अश्लील हरकतें रहा था।
गांव में कई बार शिकायतें की गई तो ग्रामीणों ने हर बार समझौता करा दिया। युवक की हरकतों से तंग आकर उसने बेटी का विवाह कर दिया। अब आरोपी ने उसकी छोटी पुत्री से छेड़छाड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि नौ फरवरी को उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर से बिटौड़े में से उपले लेने गई थी। वहां आरोपी युवक ने बेटी से रेप करने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गया।
जब वे शिकायत करने गांव में गणमान्य लोगों के पास गए तो आरोपी ने उनसे मारपीट कर दी। थाना पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
रेप की कोशिश का मामला गंभीर है। इसलिए पिलखुवा पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। - डा. ओपी सिंह, एएसपी, हापुड़