{"_id":"57d811754f1c1b193bd48250","slug":"teenager-opposition-dearly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसी पर फब्तियां कसने का विरोध किशोरी को महंगा पड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसी पर फब्तियां कसने का विरोध किशोरी को महंगा पड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 13 Sep 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
- फोटो : demo pic
मौसी पर फब्तियां कस रहे युवकों का विरोध करना किशोरी को महंगा पड़ गया। युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े भी फाड़ डाले। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक महिला सड़क किनारे लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी।
विज्ञापन
वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उस पर फब्तियां कसना शुरू कर दी। इसी बीच उसकी 14 वर्षीय भांजी भी वहां पहुंच गई। उसने मौसी पर फब्तियां कसने का विरोध करते हुए युवकों को वहां से चले जाने को कहा।
विज्ञापन
जिससे गुस्साए आरोपियों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए कपडे़ फाड़ डाले। बीच-बचाव करने आई किशोरी की मां को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। किशोरी की मां ने तीनों आरोपियों को नामजद करते तहरीर दी है। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही ह्रै।