{"_id":"594bec344f1c1b60668b47b8","slug":"teenager-abduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का अपहरण, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर का अपहरण, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के चंडी मंदिर कालोनी में बीती 13 जून की शाम दो युवक नाबालिग किशोर का अपहरण कर लिए। काफी तलाश के बाद सुराग न लगने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मां की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पिलखुवा की मोहल्ला चंडी मंदिर कालोनी में खचेडू अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताते हैं कि बीती 13 जून की शाम खचेडू का 16 वर्षीय नाबालिग बेटा सन्नी घर पर था। तभी मोहल्ले में ही रहने वाले मोनू और सुखबीर घर पहुंचे और उसे जबरन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पूरा किस्सा बताया तो पुलिस हरकत में आई। पीड़ित मां शशी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोनू पुत्र रीजा और सूखबीर के खिलाफ अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोर की लोकेशन मथुरा में मिल रही है। जल्द किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।