{"_id":"208b8a94023b1b06e9e1e01211cb6ab1","slug":"sp-seized-power-theft-in-office-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यालय में पकड़ी बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा कार्यालय में पकड़ी बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 19 Nov 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सत्ताधारी पार्टी के नेता ही बिजली की चोरी कर ऊर्जा निगम को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गढ़ के नक्का कुआं मोहल्ला स्थित सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव के कार्यालय में मीटर टैंपर्ड कर बिजली चोरी की जा रही थी।
एसडीओ ने सपा नेता के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। प्रदेश सरकार राजस्व वसूली को लेकर गंभीर है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा निगम के अफसरों को बार-बार राजस्व वसूली का निर्देश दिए जा रहे हैं।
एसडीओ संदीप चौहान के नेतृत्व में गढ़ में टीम ने छापा मारा। एसडीओ संदीप चौहान ने बताया कि मोहल्ला नक्का कुआं में सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव के कार्यालय में बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया।
विज्ञापन
सपा नेता ने निगम कर्मियों को कार्यालय में घुसने से रोका। शासनादेश का हवाला देने पर सपा नेता ने कर्मियों को सत्ता की हनक दिखाई।
जांच में एसडीओ ने कार्यालय में लगे मीटर को टैंपर्ड पाया। एसडीओ ने सपा नेता के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। उपखंड अधिकारी संदीप चौहान का कहना है कि सयुस के जिला उपाध्यक्ष चोरी से बिजली का प्रयोग करते पकड़ में आए हैं।