फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP leader's daughter with attempted rape

सपा नेता की पुत्री के साथ गैंगरेप का प्रयास

Mon, 23 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 23 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
SP leader's daughter with attempted rape
गैंगरेप का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

 देहात थाना क्षेत्र में सपा नेता की पत्नी ने पांच लोगों पर पुत्री के साथ गैंगरेप का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार रात सपा नेता का शहर के व्यक्ति उमरदराज के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। आरोप था कि सपा नेता ने अपने दो पुत्रों के साथ उमरदराज के सिर में लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। पीड़ित के भाई ने सपा नेता और उसके दो पुत्रों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


रविवार को इस मामले में सपा नेता की पत्नी ने देहात थाने में मामला दर्ज कराया कि उमरदराज, उमरदीन कुरैशी, एजाज कुरैशी और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति उसके मकान में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही कमरे में टीवी देख रही उसकी 19 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकत करते हुए गैंगरेप का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उसे उठाकर अपने साथ ले जाने लगे। शोर सुनकर परिवार के लोग व पड़ोसियों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसओ देहात ने बताया कि उमरदराज, उमरदीन कुरैशी, एजाज कुरैशी और दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed