फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   snatched mobile, accused arrested.

मोबाइल छीनकर भाग रहा एक आरोपी दबोचा, दूसरा फरार

Thu, 16 Feb 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 16 Feb 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
snatched mobile, accused arrested.
मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

थाना कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास एक युवक से दो लुटेरों ने मोबाइल छीन लिया। इस बीच पीड़ित युवक ने शोर मचाते हुए लोगों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी मोबाइल लेकर भाग गया।

विज्ञापन


लोगों ने पकड़े गए आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की दोपहर मेरठ के गढ़ रोड निवासी सागर अरोड़ा बस से हापुड़ आ रहा था। वह रोडवेज बस स्टैंड के पास उतरकर रिक्शे में बैठने लगा,
विज्ञापन


तभी दो लुटेरे ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इस पर पीड़ित ने शोर मचा दिया। भीड़ ने एक आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसका साथी मोबाइल लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी है। उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसके दूसरे साथी को को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed