फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four arrested for robbery from finance employee

Bahraich News: फाइनेंस कर्मी से छिनैती में चार गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 22 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for robbery from finance employee
बौंडी। सीतापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास फाइनेंस कंपनी के फील्ड वर्कर से हुई छिनैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, लूटी गई रकम में से 49,500 रुपये और पीड़ित का टैबलेट बरामद हुआ है।
विज्ञापन


निजी फाइनेंस कंपनी के फील्ड वर्कर सतीश प्रजापति से 14 अक्तूबर को 65 हजार रुपये और टैबलेट छीन लिया गया था। मामले में सर्विलांस, कोतवाली देहात की बेड़नापुर चौकी और टिकोरा चौकी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में फखरपुर क्षेत्र के विजौवापुर निवासी विपिन कुमार और सत्यदेव विश्वकर्मा, रामापुर किंधौली निवासी सत्येंद्र कुमार तथा बौंडी थाना क्षेत्र के डोकरी निवासी हुसैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजीव वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी विपिन काफी समय से पीड़ित की रेकी कर रहा था। इससे पहले भी उसने रमपुरवा चौकी के पास फाइनेंस कर्मी को लूटने की कोशिश की थी, लेकिन बाइक खराब होने के कारण सफल नहीं हो सका। बुधवार को उसने साथियों के साथ बहराइच से पीड़ित का पीछा किया और पेट्रोल पंप के पास घेरकर नकदी व टैबलेट छीन लिए।


घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज ने पुलिस जांच में अहम भूमिका निभाई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed