फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thieves broke the locks of a school and made off with 10 solar batteries.

Rewari News: स्कूल के ताले तोड़कर 10 सोलर बैटरियां ले गए चोर

Thu, 22 Oct 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of a school and made off with 10 solar batteries.
रेवाड़ी। गांव काकोड़िया स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में दो दिन की छुट्टी के दौरान चोरी की वारदात सामने आई है। चोर स्कूल के कमरों के 10 ताले तोड़कर अंदर घुसे और 10 सोलर बैटरियां चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इस दौरान अलमारियों और दराजों के ताले भी तोड़े गए। स्कूल प्रशासन और पंचायत ने रजिस्टरों तथा कंप्यूटर की हार्ड डिस्क से छेड़छाड़ किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गांव की सफाई कर्मचारी स्कूल पहुंची तो कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर अलमारियों और दराजों के ताले भी टूटे हुए थे। उसने तुरंत प्रिंसिपल और सरपंच को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी स्कूल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि अमन के अनुसार स्कूल में रखे रजिस्टरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। स्कूल में करीब 10 कंप्यूटर रखे थे। चोर कंप्यूटर नहीं ले गए, लेकिन उनकी हार्ड डिस्क के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में सरकारी रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा को नुकसान पहुंचने की आशंका है। फिलहाल स्कूल प्रशासन रिकॉर्ड का मिलान कर रहा है।

स्कूल में विद्यार्थियों के प्रवेश, उपस्थिति और अन्य प्रशासनिक कार्यों का रिकॉर्ड रजिस्टरों में दर्ज रहता है। ऐसे में दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की आशंका से मामले की गंभीरता बढ़ गई है। सरपंच प्रतिनिधि और स्कूल प्रशासन के सदस्य शिकायत देने सदर थाना पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि किन दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड को प्रभावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed