{"_id":"6ad9099bee07704f2a054386","slug":"chitta-synthetic-drug-case-police-working-to-uncover-accused-rubals-network-mandi-news-c-90-1-ssml1045-218671-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टा मामला : आरोपी रूबल के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टा मामला : आरोपी रूबल के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
8 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जंजैहली पुलिस ने 8 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी रूबल ठाकुर को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चिट्टे की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क से जुड़े लोगों और संभावित खरीदारों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस वित्तीय लेन-देन और कॉल रिकॉर्ड की भी जांच करेगी, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। आरोपी रूबल ठाकुर को 15 फरवरी 2025 को भी 38 ग्राम चिट्टे के मामले में साथियों सहित गिरफ्तार किया गया था। उस मामले का ट्रायल अदालत में चल रहा है। जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा इस मामले में पकड़े जाने पर पुलिस उसके नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
डीएसपी करसोग चांद किशोर ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से नशे के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की।