{"_id":"57c04f1e4f1c1b037cd4f13c","slug":"seeking-to-capture-student-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 26 Aug 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : Demo Pic
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10वीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर दिल्ली के एक होटल में हुए रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को पर शुक्रवार को परिजनों ने एसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र दिया। एसपी ने पिलखुवा पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पहुंचे गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा दसवीं की छात्रा है। दो अगस्त की दोपहर गांव का ही एक आरोपी युवक उसकी बेटी को स्कूल से अगवा कर ले गया। काफी देर तक जब उसकी बेटी वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन
इस दौरान पता चला कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को अगवा कर ले गया है। इसके खिलाफ पिलखुवा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कुछ दिनों बाद पुलिस ने छात्रा को बरामद कर कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
बयान में उसने बताया था कि युवक ने उसे दिल्ली के एक होटल में रखा और उसके साथ रेप किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के आदेश पिलखुवा पुलिस को दे दिए गए हैं।