{"_id":"bc9c6987fd0216f8f90510e9fe3e9fbc","slug":"scooter-buried-the-death-of-the-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटर से दबकर मासूम की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटर से दबकर मासूम की मौत
अमर उजाला, गढ़
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
गढ़ नगर के मोहल्ला घोसियान में एक मासूम खेलने के दौरान स्कूटर के नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
गढ़ नगर के मोहल्ला घोसियान निवासी मजदूर राजेश सैनी का बेटा अमन (10) रविवार दोपहर पड़ोसी बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलकूद के दौरान वहां खड़ा स्कूटर उस पर गिर पड़ा।
बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को स्कूटर के नीचे से निकालकर बेहोशी की हालत में स्थानीय चिकित्सक के पास भर्ती करा दिया।
गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह अमन की मौत हो गई। बता दें कि अमन अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था।