फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police responding to a report of theft faced abusive behavior and an attempted scuffle.

Meerut News: चोरी की सूचना पर गई पुलिस से अभद्रता, हाथापाई का प्रयास

Tue, 08 Sep 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Police responding to a report of theft faced abusive behavior and an attempted scuffle.
- पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की पीएम आवास योजना कॉलोनी में बेटी पर चोरी का आरोप लगाए जाने की शिकायत करना बाबूराम को भारी पड़ गया। उसने मौके पर पहुंचे पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल संदीप पंवार व होमगार्ड राकिब के साथ अभद्रता और हाथापाई का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने उसके के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पीएम आवास योजना कॉलोनी निवासी बाबू राम ने सोमवार को पुलिस को सूचना दी थी कि पड़ोसी उनकी बेटी पर चोरी का आरोप लगा रहा है। सूचना मिलने के बाद पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल संदीप पंवार और होमगार्ड राकिब मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान बाबूराम से पूछताछ करने पर वह हेडकांस्टेबल संदीप से उलझ गया। हेड कांस्टेबल के मुताबिक, बाबूराम ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालते हुए हाथापाई का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर पुलिसकर्मी को बचाया। इस दौरान आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद हेड कांस्टेबल ने लोहियानगर थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ कोतवाली का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed