फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgsfd

Noida News: दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने फ्लैट में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 08 Sep 2026 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
sgsfd
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने फ्लैट में फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

- सेक्टर-82 केंद्रीय विहार में रहते थे, सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होने की बात लिखी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और दिल्ली नगर निगम के आयुक्त रह चुके 1975 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश मेहता (74) ने रविवार को नोएडा स्थित अपने किराये के फ्लैट में आत्महत्या कर ली। वह करीब पांच वर्ष से सेक्टर-82 में केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में रह रहे थे। पुलिस को उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। नोट में बीमारी से परेशान होने की बात लिखी होने की जानकारी सामने आई है।
रविवार दोपहर परिवार के लोगों ने राकेश मेहता को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया। इसके बाद सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड को फ्लैट पर भेजा गया। गार्ड के अंदर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश मेहता की पत्नी भी दिल्ली कैडर की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उनका बेटा पीएचडी कर रहा है, जबकि शादीशुदा बेटी लंदन में रहती हैं। मूल रूप से देहरादून के रहने वाले राकेश मेहता करीब पांच वर्ष से नोएडा की केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी और बेटा देहरादून के वसंत विहार में रहते हैं। पत्नी का नोएडा आना जाना रहता था। जानकारी के अनुसार, राकेश मेहता लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों में निभाई अहम भूमिका : 1975 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश मेहता ने प्रशासनिक सेवा के दौरान दिल्ली सरकार और नगर निगम में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भी उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह दिल्ली के मुख्य सचिव और नगर निगम आयुक्त जैसे अहम पदों पर रह चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article