फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rs 1.20 lakh cheated for promise of job

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.20 लाख ठगे

Mon, 22 Feb 2016 09:26 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.20 lakh cheated for promise of job
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर हापुड़ के युवक से 1.20 रुपये शातिर ने ठग लिए। पीड़ित युवक ने एसपी से मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन


हापुड़ निवासी एक युवक ने सोमवार को एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। जिसमें लिखा है कि थाना सिंभावली के बक्सर गांव के एक व्यक्ति ने उसे लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और एक लाख 20 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने कई बार उससे रकम वापस देने की बात कही, लेकिन आरोपी उसे टरकाता रहा। परेशान युवक ने सोमवार को एसपी से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

एसओ एनके शर्मा का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने पर जांच पड़ताल कर कराई जाएगी। मामला सही निकलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed