{"_id":"592301cc4f1c1b4173536ba7","slug":"priests-and-villagers-encroach-on-co","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी और ग्रामीणों ने किया सीओ का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी और ग्रामीणों ने किया सीओ का घेराव
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 22 May 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुजारी से लूटपाट और मारपीट के आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई से गुस्साए साधू समाज के लोगों और ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कर्दम के नेतृत्व में सोमवार को लडपुरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी सुरेश गिरि, साधू समाज के लोग और ग्रामीण सीओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सुरेश गिरी ने सीओ सतीश चंद्र पांडेय को ज्ञापन दिया। बताया कि 16 मई की रात करीब नौ बजे गांव का ही रहने वाला सोनू मंदिर में घुस गया और मंदिर परिसर में लगे पेड़ों की कटाई से मिले पैसे मांगे।
विज्ञापन
मना करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और दानपात्र में रखे 1400 रुपये कैश लूट लिया। शोरशराबा होने पर ग्रामीणों को आता देखकर सोनू भाग गया।
सुरेश का आरोप है कि कोतवाली में शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केवल शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं। पुजारी ने सीओ से आरोपी के खिलाफ सही धारा में कार्रवाई और उसकी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सीओ ने बताया कि कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में चेतन त्यागी, गिरधारी, अशोक, कांति प्रसाद, महेश, सुरेंद्र, दयाचंद शामिल रहे।