{"_id":"580789cd4f1c1b716b704483","slug":"police-tracked-woman-bid-shut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लगाई दुष्कर्म पीड़िता के मुंह बंद रखने की बोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने लगाई दुष्कर्म पीड़िता के मुंह बंद रखने की बोली
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 19 Oct 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
लगाई दुष्कर्म पीड़िता के मुंह बंद रखने की बोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस आए दिन नए कारनामों को अंजाम देकर चर्चाओं में रहती है। ऐसे में धौलाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में समझौते के नाम पर पीड़िता के मुंह बंद रखने की बोली पांच लाख रुपये लगा दी है। मामले को लेकर पीड़िता के परिजन बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जिले की एसपी महिला होने के बावजूद पुलिस महिला अपराध को लेकर गंभीर नहीं है। मानवता और मर्यादा को ताक पर रखकर पुलिस अफसर रेप पीड़िता को मुंह बंद रखने की कीमत देने को सौदा कर रहे हैं। 13 अक्टूबर को धौलाना के एक गांव निवासी महिला थ्री व्हीलर में सवार होकर घर जा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान नशीला इंजेक्शन लगाकर दो लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। विरोध करने पर चाकू मारकर उसको घायल भी कर दिया था। पीड़िता ने धौलाना थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। बुधवार को पीड़िता परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि पुलिस आरोपियों से मिलकर समझौते को दबाव बना रही है।
पांच लाख रुपये दिलाकर मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही पुलिस पीड़िता के कोर्ट में भी बयान दर्ज नहीं करा रही है। ऐसे में आरोपियों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे जान का खतरा बना हुआ है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। इसकी जांच कर दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। आरोपियों के साथ ही उनको संरक्षण देने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।