फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police report against 80 people.

पुलिस ने 80 लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 23 May 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 23 May 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Police report against 80 people.
रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव और फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

धौलाना क्षेत्र के गांव नरैना में रंजिश के चलते दो पक्षों में रविवार रात हुए पथराव, फायरिंग और आगजनी के मामले में पुलिस ने 80 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें 40 नामजद और 40 अज्ञात किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। एसओ धौलाना संजीव शुक्ला ने बताया कि 80 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने वीरपाल पक्ष के जयदेव, वीरपाल, सुमित, अंकित, राजू और ओमकरण पक्ष के पप्पू, ओमकरण, श्यामलाल, सुरेंद्र, ब्रजपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जल्द अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि धौलाना क्षेत्र के गांव नरैना में पूर्व प्रधान ओमकरण और पूर्व प्रधान जगन्नाथ के बीच प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के बच्चे एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट खेल रहे थे। तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।

किसी प्रकार गांव के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। रविवार रात ओमकरण पक्ष का एक बच्चा घर के बाहर से निकलकर जा रहा था। इसी दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने उसे रोक अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी थी।


इससे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी ठंडे और पथराव के साथ हवाई फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed