{"_id":"1d640531e290505b77a8946abebc1dff","slug":"one-died-in-road-exident-jaam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, लगा जाम
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर थाना क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई। दोनों वाहन पलट गए। इससे मेरठ-बुलंदशहर रोड पर भीषण जाम लग गया।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन हटवाकर यातायात सुचारु कराया। देहरादून के विकास नगर निवासी सत्तार पुत्र फुरकान अपने ट्रक में सफेद खड़िया के कट्टे लेकर अलीगढ़ के लिए निकला था।
शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे ट्रक हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मोड़ी के पास गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। सत्तार ट्रक में फंस गया और जख्मी हो गया।
ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली पलट गए। मेरठ-बुलंदशहर राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हापुड़ से एक क्रेन को मंगाया।
जब क्रेन क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा रही थी तो अचानक क्रेेन भी पलट गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। तब पुलिस ने गुलावठी की ओर से हापुड़ की ओर जाने वाले वाहनों को वाया सपनावत नहर पटरी होते हुए हापुड़ भेजा।
विज्ञापन
जबकि हापुड़ से गुलावठी जाने वाले वाहनों को भी इसी मार्ग से गुलावठी निकाला गया। शनिवार सुबह तीन क्रेनों की मदद से सड़क पर पलटे वाहनों को हटाया गया और उसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
एसओ हाफिजपुर सरवत अब्बास जैदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
तीन छात्र घायल, दो की परीक्षा छूटी
हाईवे पर मारुति वैन की टक्कर से तीन छात्र घायल हो गए। उनमें दो छात्रों की बोर्ड परीक्षा भी छूट गई। गढ़ के कमलावती मदन लाल सरस्वती विद्या मंदिर का परीक्षा केंद्र इस बार क्षेत्र के जनूपुरा गांव के कॉलेज से जुड़ा है।
द्वितीय पाली में हिंदी की परीक्षा देने जा रहे सूरज, भूषण निवासी गंदूनंगला और शिवम निवासी बिहूनी की बाइक को बदरखा मोड़ के सामने हाईवे पार कर आ रही वैन ने टक्कर मार दी।
तीनों स्टूडेंट्स घायल हो गए। गंभीर चोट आने से भूषण और सूरज की परीक्षा भी छूट गई। उधर, रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे पर सड़क पार कर रही इंदिरा नगर निवासी जगवती को किसी वाहन ने साइड मार दी। उसे निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है।