{"_id":"56f557ba4f1c1b1474f14d74","slug":"neighboring-youths-the-attempt-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवकों ने किशोरी से की रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवकों ने किशोरी से की रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 25 Mar 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने रेप करने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंची दादी से भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़िता की दादी ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
पिलखुवा निवासी वृद्ध महिला ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्रवधू का निधन हो चुका है। वह उनके बच्चों का भरण-पोषण करती है। पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाई उसकी नाबालिग पोती से आए दिन छेड़छाड़ करते है।
विज्ञापन
वृद्धा का आरोप है कि 24 मार्च की शाम उसकी पोती घर पर अकेली थी। तभी दोनों भाई घर में घुस आए और उसकी पोती के कपड़े फाड़कर हुए रेन करने की कोशिश की। शोर सुनकर दादी बचाने पहुंची तो युवकों ने उनके मारपीट की।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत पिलखुवा पुलिस से की गई, लेकिन हल्का इंचार्ज ने शिकायती पत्र पर ध्यान नहीं दिया। पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।