{"_id":"6b00bc02a8c3b86a0704e17f","slug":"nine-accused-from-bihar-arrested-for-plotting-a-robbery-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1524480-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डकैती की साजिश रच रहे बिहार के नौ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डकैती की साजिश रच रहे बिहार के नौ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपियों के पास से नौ मोबाइल, तीन घड़ियां, दो बिना नंबर की गाड़ियां बरामद
- एक का गोरखपुर के कैंट थाने में लूट और हत्या की कोशिश समेत तीन मुकदमों का आपराधिक इतिहास
गोरखपुर। कैंपियरगंज पुलिस ने डकैती की साजिश के आरोप में बिहार के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण कंगली निवासी कमलेश राय, बृजेश राय, हरिराम राय, रमेश राय, परमेश्वर राय और मोहन राय, गाद गमहिया निवासी लक्ष्मण रावत, सुरेश रावत और अजय राय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह हजार रुपये नकद, नौ मोबाइल फोन, तीन हाथ घड़ियां और चाबियों का एक गुच्छा बरामद किया है। इसके अलावा एक लोहे का सब्बल, आरी का एक फर्मा, दो ब्लेड, एक रस्सी और हैंडल सहित एक हथौड़ी भी मिली है। घटना में इस्तेमाल की गई दो बिना नंबर प्लेट की चार पहिया गाड़ियां भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।
सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सुरेश रावत का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में कैंट थाने में लूट और बरामदगी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वर्ष 2020 में हत्या की कोशिश, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुक्रवार दोपहर बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।