{"_id":"42e31521373a0025906089ba2f99f61e","slug":"neighbor-drove-over-the-revolver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगादा करने पर पड़ोसी को रिवाल्वर लेकर दौड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तगादा करने पर पड़ोसी को रिवाल्वर लेकर दौड़ाया
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार ली गई रकम मांगने से गुस्साए दबंग ने अपने पड़ोसी को रिवाल्वर लेकर दौड़ा लिया। घटना से खिलवाई गांव में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस के न सुनने पर पीड़ित युवक ने एसपी से शिकायत की है।
गढ़ तहसील के खिलवाई गांव में रहने वाले मोहित पुत्र सुखबीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। उसमें लिखा है कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने अपनी बहन की शादी के लिए उससे 50 हजार रुपये उधार लिए थे।
मोहित ने 23 दिसंबर की दोपहर पड़ोसी से रकम का तगादा किया। इससे गुस्साया दबंग मोहित के पीछे रिवाल्वर लेकर दौड़ पड़ा। मोहित ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
उसका आरोप है कि आरोपी ने भविष्य में तकाजा करने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद मोहित कोतवाली पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद मोहित ने एसपी से शिकायत की है। उधर, एसएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि मामले में कोई भी शिकायत नहीं आई है, लेकिन जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।