{"_id":"6b09f071f58e3d22d30830d4","slug":"intoxicated-accused-drove-car-into-three-friends-one-injured-bareilly-news-c-346-1-ba11019-166199-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नशे में धुत आरोपियों ने तीन दोस्तों पर चढ़ाई कार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नशे में धुत आरोपियों ने तीन दोस्तों पर चढ़ाई कार, एक घायल
विज्ञापन
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अभयपुर में शराब के नशे में धुत कार सवारों की ओर से तीन युवकों पर कार चढ़ाने व उनके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई है। इस घटना में घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव घघोरा पिपरिया निवासी वेदराम ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि 24 नवंबर की शाम 6.30 बजे उनका बेटा विनोद अपने साथी विकास और रवि के साथ अभयपुर स्थित एक दुकान से चावल व अन्य घरेलू सामान खरीदकर बाहर निकल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार से आई और चालक ने दबंगई दिखाते हुए तीनों युवकों के ऊपर कार चढ़ा दी। कार की चपेट में आने से विनोद के पैर में काफी गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, कार में नशे में धुत करीब 6 लोग सवार थे। उस दौरान वे घायल युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर पर धमकी देकर भाग गए।
-- -- -
घंघोरा घंघोरी निवासी सलीम पर संलिप्तता का आरोप
आरोप है कि कार को घंघोरा घंघोरी निवासी सलीम चला रहा था, जिसने वारदात को अंजाम देने के बाद अपने अन्य साथियों को वहां से भगा दिया। आरोपियों में से एक की पहचान जाहिद के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।