फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   missing boy dead body were found in well.

छह दिन से लापता युवक की हत्या

Fri, 22 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
अमर उजाला, पिलखुवा Updated Fri, 22 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
missing boy dead body were found in well.
 छह दिन से लापता कांवी गांव के युवक का शव बृहस्पतिवार दोपहर खेड़ा गांव के जंगल में बने कुएं में मिला। मृतक युवक के भाई ने चार दिन पूर्व ही खेड़ा गांव के दंपति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


युवक का शव भी आरोपी दंपति के खेत के पास कुएं से मिला है।

खेड़ा गांव के जंगल में कुछ युवक बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे काम कर रहे थे। तभी उन्होंने पुराने कुएं में एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस कुएं से शव निकलाकर की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त कांवी गांव निवासी राजकमल (30) पुत्र राजबीर सिंह के रूप में हुई। राजकमल शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि राजकमल छह दिन से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके भाई हरिओम ने खेड़ा गांव निवासी अनेखपाल और उसकी पत्नी बिजनेश के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। राजकमल शव भी आरोपियों के खेतों के पास कुएं में मिला है।


 बहरहाल आरोपी दंपति गायब हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगी है। कोतवाल का कहना है कि दंपति का गिरफ्तार कर पता लगाया जाएगा कि अपहरण और हत्या की वजह क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed