{"_id":"57addb174f1c1bff1aee432c","slug":"mirchi-gang-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में फिर से मिर्ची गैंग की आहट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ में फिर से मिर्ची गैंग की आहट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 12 Aug 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
मिर्ची गैंग की आहट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक बार फिर मिर्ची गैंग की आहट से व्यापारी सहम गए हैं। बृहस्पतिवार रात शहर के प्रमुख दवा व्यापारी की आंखों में मिर्ची स्प्रे डालकर 1.50 लाख रुपये लूट लिये गये थे। आए दिन व्यापारियों के साथ हो रही लूटपाट को
विज्ञापन
लेकर शुक्रवार को चैंबर ऑफ कामर्स में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जल्द खुलासा नहीं होने पर हापुड़ बंद की चेतावनी दी गई। एसपी ने रेलवे रोड चौकी प्रभारी को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जवाहर गंज निवासी दवा के प्रमुख कारोबारी ताराचंद जिंदल की आंखों में मिर्ची पाउडर का स्प्रे डालकर करीब 1.50 लाख रुपये लूट लिए थे। इस घटना के बाद व्यापारियों ने कोतवाली में जमकर हंगामा कर दिया था।
विज्ञापन
इस घटना से कयास यह लगाये जा रहे हैं कि मिर्ची गैंग क्षेत्र में दोबारा से सक्रिय हो गया है। यह गैंग पहले भी कई बार इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। शुक्रवार को चैंबर ऑफ कामर्स में व्यापारियों की अहम बैठक बुलाई।
बैठक को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता नरेश कुमार ने कहा कि व्यापारियों का व्यापार चलाना मुश्किल हो गया है। दिनदहाड़े व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही है। पुलिस घटनाओं का खुलासा नहीं कर पा रही है।
व्यापारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया तो हापुड़ बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस बैठक में बिजेंद्र कुमार, अशोक बबली, जगदीश प्रधान, प्रभात अग्रवाल, मनोज कर्णवाल, कपिल , सुनील जैन, भारत भूषण आदि मौजूद रहे।
रेलवे रोड पर सरेशाम दवा व्यापारी के साथ मिर्ची स्प्रे डालकर हुई लूट की घटना को अमर उजाला ने प्रमुखता प्रकाशित किया था। समाचार में घटना के दौरान बाल कटवाते रहे चौकी प्रभारी की लापरवाही को प्रकाशित किया था।
इसको पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने गंभीरता से लिया और रेलवे रोड चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। फिलहाल उनके स्थान पर किसी अन्य की तैनाती नहीं की गई है।